top of page

शातासेतु क्या है?

-
शातासेतु एक ऐसी सुविधा है जो कोई भी श्रमण-श्रमणी भगवंत और श्रावक-श्राविका को प्रसन्नता-शाता-समाधि देने का प्रयास करता है।
शातासेतु का संपर्क कौन कर सकता है?

-
कोई भी जैन श्रमण-श्रमणी भगवंत या बुजुर्ग जैन श्रावक-श्राविका को प्रसन्नता देने के लिए इस सुविधा का लाभ ले सकते है।
-
कोई भी जैन जो मानसिक या शारीरिक रूप से बीमार है उनके दुःख-दर्द को भुलाने हेतु आप शातासेतु का संपर्क कर सकते हैं।
-
एवं अंतिम समय गुजार रहे परिजन को समाधि देने के लिए भी शातासेतु का अवश्य संपर्क करें।
प्रसन्नता – शाता कैसे दी जाती है?

-
शातासेतु सबसे अहम कार्य के रूपमें शाता-प्रसन्नता प्राप्त करने वाले व्यक्ति से बातचीत कर, उनकी परेशानियों को दूर करना, उनकी पुरानी यादों को ताजा करना एवं उनके अच्छे कार्यों की अनुमोदना कर उन्हें प्रसन्नता–शाता देता है।
-
साथ ही परमात्मा भक्ति, POSITIVE STORIES, शायरी, चुटकुले एवं कविताओ के माध्यम से प्रसन्नता–शाता देने का प्रयास करता है।
शातासेतु कहाँ उपलब्ध है?

-
शातासेतु की यह सुविधा पूरे World में उपलब्ध है।
-
जिसमें मुंबई और अहमदाबाद में आपके निवास पर आकर प्रसन्नता – शाता – समाधि प्रदान की जाती है।
-
एवं अन्य स्थानोमें (मुंबई और अहमदाबाद के अलावा) Online माध्यम से आपको प्रसन्नता – शाता – समाधि प्रदान की जाती है।
-
और यह शाताप्रदान आपके ही अनुकूलता के समय किया जाता है।
शातासेतु के कुछ सफल परिणाम

-
शातासेतु के द्वारा हुए शाताप्रदान से कईं श्रमण-श्रमणी भगवंतों एवं बुजुर्ग जैन श्रावक-श्राविकाओं के चेहरे पर मुस्कान आई और उन्हें प्रसन्नता प्राप्त हुई।
-
एक बेटी ने कई समय से अपनी उदास माँ के चेहरे पर मुस्कान देखी।
-
देश सेवा करने वाले जैन RETIRED IAS अफसर ने धर्म की कई बातें सुनी।
-
वृद्धाश्रम में रहते हुए श्रावक-श्राविकाओं को अपनेपन का अनुभव हुआ।
-
कई साध्वीजी भगवंतों ने मैत्री भाव की चर्चा का लाभ प्राप्त किया।
-
कई परिवार ने अंतिम समय में परिजन को धर्म सुनते देखा।
-
ऐसे तो कईं सारे POSITIVE RESULT शातासेतु प्राप्त हुए।





अधिक जानकारी और स्लॉट बुक करने के लिए
bottom of page